भाजपा नेता संजीव मंडल ने फीड दा नीडी कार्यक्रम के तहत जरूरतमंदों के बीच बांटा राशन पैकेट
मुंगेर
भाजपा के आवाहन पर आज मुंगेर के बड़ी बाजार में भाजपा जिला अध्यक्ष के आवास पर समाजसेवी युवा भाजपा नेता संजीव मंडल द्वारा लगभग 151 जरूरतमंदों के बीच राशन वितरण किया गया। भाजपा नेता संजीव मंडल ने कहा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार कोरोना महामा’री की वैश्विक त्रासदी के कारण अभावग्रस्त लोगों के बीच देशभर में फीड दा नीडी कार्यक्रम चलाया जा रहा है विगत 25 मार्च से हि फीड दा नीडी कार्यक्रम के अंतर्गत संजीव मंडल एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के सहयोग से वंचित वर्गों के बीच लगभग 6000 से अधिक राशन सामग्री के पैकेट वितरित की गई इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी पूरा ख्याल रखा गया ।वहीं भाजपा नेता संजीव मंडल ने आम लोगों से आरोग्य सेतु एप अपने -अपने मोबाइल में डाउनलोड करने की अपील की। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश जैन ने कहा कि खाद्यान्न वितरण में सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा जा रहा है





Leave a Reply