BIHARBreaking NewsSTATE

साहब, बेटे की ह’त्या पर न्याय मांगने वाली मां को आपका थानेदार भद्दी-भद्दी गा’लियां देता है….क्या यही है सुशासन ?

जिले में कटेया पुलिस का एक अमानवीय चेहरा सामने आया है. इस वीडियो में जब एक महिला अपने मृ’त बच्चे के तथाकथित ह’त्या को लेकर गुहार लगाने के लिए कटेया थाने में गई तो कटेया थानाध्यक्ष के द्वारा महिला और उसके पति को वहां से भाग जाने का आदेश दिया गया. जबकि महिला थानाध्यक्ष का पैर पकड़कर ह’त्यारों की गि’रफ़्तारी की मांग कर रही थी. साथ ही वह कह रही थी कि अरोपियों के द्वारा उसके परिवार को जान से मा’रने की ध’मकी मिल रही है. इसके बाद भी थानाध्यक्ष का दिल नहीं पिघला. वहीं, थानाध्यक्ष ने महिला को गन्दी- गन्दी गा’लियां भी दीं.

इस पूरी घ’टना का पी’ड़ित परिजनों ने वीडियो भी बनाया है. इस वीडियो में साफ तौर पर कटेया के थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार तिवारी की आवाज सुनी जा सकती है. हालांकि, ये गा’ली इतनी गन्दी है कि दर्शकों को भी नहीं सुनाया जा सकता है. इस वीडियो के वायरल होने के बाद गोपालगंज एसपी ने मामले के जांच के आदेश दे दिए है.

जानकारी के मुताबिक, कटेया के बेला डीह गांव के रहने वाले राजेश शाह का 15 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार दोस्तों के साथ खेलने गया था. उसके बाद से ही वह लापता हो गया. उसका शव गांव के बाहर बेलही खास गांव के बाहर नदी में अगले दिन तैरते हुए मिला. इस श’व के मिलने के बाद राजेश शाह ने अपने गांव के ही 6 युवकों को नामजद किया और उसने अपने बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया. इस मामले में कटेया पुलिस ने तत्काल करवाई करते हुए चार आ’रोपियों को गि’रफ्तार कर जे’ल भी भेज दिया. पी’ड़ित राजेश शाह अपनी पत्नी के साथ मृ’तक बेटे के दो अन्य नामजद ह’त्या आ’रोपियों की गिर’फ़्तारी की मांग करने के लिए एक सप्ताह पहले कटेया थाने में गए थे.यहां जब वे कटेया थानाध्यक्ष के पास हत्या के अरो’पियों के द्वारा जान से मा’रने की ध’मकी देने की शि’कायत की तो उलटे थानाध्यक्ष ने उन्हें दूसरे जगह घर बनवा कर रहने की सलाह दी. पी’ड़ित परिजनों ने इस पूरी घट’ना का वीडियो भी अपने कैमरे में बना लिया. इस वीडियो में साफ थानाध्यक्ष की आवाज सुनी जा सकती है, जिसमें वे थाना से पीड़ित परिजनों को भाग जाने का आदेश दे रहे है. वहीं, इस मामले में जब कटेया थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार तिवारी से मोबाइल पर बात करने की कोशिश की गयी तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया. जबकि एसपी मनोज कुमार तिवारी ने मोबाइल पर बताया की उन्हें भी ऐसे वीडियो के बारे में जानकारी मिली है. वे मामले की जांच कराने के बाद दो’षी पाए जाने पर थानाध्यक्ष के खि’लाफ कर’वाई करेंगे.

Input: News 4nation

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.