Breaking News

लालू-तेजस्वी पर नित्यानंद राय इतना बोल गए

पटना: पटना में बीजेपी की ओर से आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि बिहार को मिले बजट ने स्पष्ट किया है कि पीएम मोदी गरीबों के मसीहा हैं. केंद्र ने बिहार को जो प्राथमिकता दी है आज विरोधियों को नींद नहीं आ रही. बिहार को लेकर आज देश भर में चर्चा हो रही है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में वित्त मंत्री ने बिहार के विकास और बिहार के सम्मान को प्राथमिकता दी है

नित्यानंद राय ने कहा कि केंद्रीय बजट 2047 का भारत कैसा भारत हो उसका प्रतिबिंब है, उसका आधार है. देश अपने आजादी का 100वां वर्ष मना रहा होगा. अपना ये भारत विकासशील भारत बन रहा होगा. विवेकानंद ने भविष्यवाणी की थी कि 21वीं सदी में कोई भूखा नहीं होगा. कोई गरीब नहीं होगा. वैसे भारत का सपना अब हम लेकर चल रहे हैं. 

वहीं आरक्षण के मुद्दे पर तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार से ही आरक्षण मिल रहा है. आरक्षण के बारे में तेजस्वी को बोलने का अधिकार नहीं है. कितने लोगों को इन लोगों ने आरक्षण दिया बताएं. जब पटना हाईकोर्ट में आरक्षण पर रोक लगाई तो हम सुप्रीम कोर्ट गए. गलत बोलकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं. तेजस्वी यादव को दिलीप जायसवाल ने थेथर बताया है और कहा है कि कुछ लोगों ने कॉलेज की डिग्री तो नहीं ली लेकिन थेथरोलॉजी का डिग्री लिए हैं.  

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.