Breaking News

गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी को दमभर रगड़ा, बोले- झूठ की खेती करते हैं वो

पटना: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दावा किया है कि लोकसभा में ‘चक्रव्यूह’ वाले भाषण के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ED) उनके यहां रेड करने की तैयारी में है. राहुल ने गत 29 जुलाई को अपने भाषण में ‘चक्रव्यूह’ का उल्लेख करते हुए कहा कि ईडी के ‘इनसाइडर्स’ ने उन्हें इस बारे में जानकारी दी है। उसके बाद अब इस मामले में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का तीखा पलटवार सामने आया है।

गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी झूठ की खेती करते हैं। इसके अलावा उनको कुछ भी नहीं आता है। मोदी सरकार में यदि कोई भी गलत काम करेगा तो बचेगा नहीं। अब राहुल गांधी को सोचना चाहिए कि वो गलती किए हैं या नहीं। ऐसे में यदि उनको यह मालूम है कि रेड होने वाली है तो फिर अधिकारी का भी नाम बता दें।

आपको बता दें कि 29 जुलाई को लोकसभा में केंद्रीय बजट 2024 पर बोलते हुए राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला किया था  उन्होंने कहा कि देश के किसान, मजदूर और युवा डरे हुए हैं  उन्होंने कमल के प्रतीक को प्रमुखता से प्रदर्शित करने के लिए पीएम मोदी की आलोचना की और दावा किया कि 21वीं सदी में एक नया ‘चक्रव्यूह’ बनाया गया है। जिसमें सभी लोग फंसे हुए हैं।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.