श्री माता मिडिल स्कूल, रूपौली पूर्णिया के वर्तमान शिक्षक श्री रवि पासवान का बीते दिनों अपने निवास स्थान पूर्णिया नया टोला से स्कूल जाने के क्रम में कटिहार जिला पोठीया थाना अंतर्गत मनभारती मोड़ के पास सड़क दुर्घटना के चपेट में आने से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना से वहाँ के सामाजिक लोग काफी चिंतित है। इस ख़बर को पाकर विश्व हिन्दू युवा वाहिनी संघ के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष सुप्रीमों आशीष गोस्वामी जी अपनी टीम और माननीय सदर विधायक श्री विजय कुमार खेमका जी के साथ रवि पासवान के घर पर जाकर उनके परिजनों से मिला। श्री विजय खेमका और आशीष गोस्वामी उनके परिजन से मिलकर इस दुख की घरी में ढाढस और सांत्वना दिया। और उनके परिजनों से बातचीत भी किया।
रवि पासवान के परिजनों के तरफ से मांग हुआ कि मुआवजा मिलना चाहिए।
इनकी दर्दनाक घटना और स्थिति को देखते हुए संगठन सुप्रीमो आशीष गोस्वामी ने भी स्थानीय विधायक विजय खेमका और बिहार सरकार से मांग करती हैं की मृतक रवि पासवान के घर के किसी भी सदस्य को सरकारी नौकरी मिलनी चाहिए। साथ ही विश्व हिन्दू युवा वाहिनी संघ बिहार सरकार से ये भी मांग करती हैं की स्कूल के लिए बनाए गए नए नियम का भी संशोधन हो जिसके कारण शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। और इसी नियम के कारण शिक्षकों को स्कूल जाने में जल्दबाजी करते हैं इन्हीं क्रम में दुर्घटना का कारण भी बनती है। इस विषय पर बिहार सरकार मंथन कर इस नियमों में बदलाव करें।







मौके पर संगठन के कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थें जिसमें पूर्णिया जिला अध्यक्ष विजय साह, जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमार, नगर अध्यक्ष अमर चौधरी, नगर उपाध्यक्ष सोनू कुमार, शनि कुमार अन्य सभी उपस्थित थे।



Leave a Reply