(DEEPAK KUMAR)
मुजफ्फरपुर। उत्तर बिहार की राजधानी कही जाने वाली शहर मुजफ्फरपुर में क्राइम का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। गोलीबारी, हत्या, लूट, डकैती और बलात्कार जैसी घटनाओं में तेजी से इजाफा हुआ है। पूरे उत्तर बिहार में मुजफ्फरपुर अपराध के मामले में प्रथम स्थान पर है, वहीं पटना के बाद बिहार में दूसरे नंबर पर है।
लगातार सर्वाधिक वारदात मुजफ्फरपुर में हुई
प्रतिदिन कहीं हत्या तो कहीं लूट, दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी। आपराधिक घटनाएं बढ़ रहीं, रोकने में पुलिस विफल। तभी तो, अपराध मामले में पटना के बाद सूबे में दूसरे नंबर पर यह जिला है। सात माह में सर्वाधिक वारदात इस जिले में हुई है। राह चलतीं महिलाओं और पुरुषों के गले से चेन व मोबाइल झपटने की घटनाएं गिनती में नहीं हैं। आंकड़े बताते हैं कि यहां सबसे जघन्य अपराध यानी हत्या, अपहरण व दुष्कर्म की घटनाएं ज्यादा हो रही हैं। सरकारी आंकड़ों को देखने से यही लगता है कि जिले में अपराधियों की गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए प्रहार कम और प्रचार अधिक हुआ है।गायघाट समाजसेवी सह वरिष्ठ पत्रकार कुंवर नागेन्द्र उर्फ नागराज ने कहा कि नए आईजी शिवदीप लांडे के आगमन के बाद आपराधिक वारदात पर नकेल कसने के लिए मशक्कत दिख रही है। लेकिन, स्थिति सुधरे तो लोगों का भरोसा बढ़े।इस बारे में मुजफ्फरपुर आईजी शिवदीप लांडे ने कहा कि कांडों का उद्भेदन करने पर तेजी से काम हो रहा है। बहुत से केस डिटेक्ट हुए हैं। सभी अपराधियों के डेटाबेस नए सिरे से बनाए जा रहे हैं। शीघ्र रिजल्ट भी आएंगे।









Leave a Reply