(DEEPAK KUMAR)
विधायक सह पूर्व मंत्री जीवेश कुमार ने मंगलवार को पटना में ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी से मुलाकात की जिसके बाद मंत्री अशोक चौधरी ने जाले विधानसभा के ठकनिया से पैगंबरपुर को जोड़ने वाली पुल जो की वर्ष 2017 की बाढ़ में ध्वस्त हो गई थी उसके नव निर्माण के लिए की स्वीकृति प्रदान की है। विधायक जिवेश कुमार ने बताया की 2 करोड़ 60 लाख की लागत से पूल का निर्माण कराया जाएगा। वही उन्होंने विधानसभा में 40 सड़क जो टेंडर में है। उनका अविलंब टेंडर फाइनल करवाने की मंत्री से गुहार लगाई। जिसके बाद मंत्री अशोक कुमार ने अविलंब अधिकारियों को बुलाकर सभी सड़क का निविदा फाइनल करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया की जल्द से विधानसभा में सभी सड़को और पुल पुलिया का निर्माण शुरू हो जाएगा। पुल निर्माण की स्वीकृति मिलने के बाद सिंहवाड़ा के मुख्य पार्षद प्रेम भगत उप मुख्य पार्षद छोटू सिन्हा,भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवशंकर साह,युवा मोर्चा अध्यक्ष राजन हिंदू,जिला कार्यसमिति सदस्य सूरज कुमार गुप्ता,ललन चौरसिया,अमरजीत यादव ने प्रसन्नता जाहिर कर बताया की जाले विधानसभा में विकास की बयार बह रही है। विधायक के कार्यकाल में जितने पुल पुलिया और सड़को का निर्माण हुआ है। जो ऐतिहासिक है।









Leave a Reply