मुजफ्फरपुर में आज यूटूबर पत्रकार गौरव कुशवाहा की हत्या के विरोध में नेशनल यूनियन जर्नलिस्ट द्वारा पैदल मार्च निकाला गया। जहां उन्होंने यह मांग किया कि गौरव के हत्या करने वाले अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।
बता दें कि यूट्यूब पत्रकार की हत्या कर उसके डेड बॉडी को आम के पेड़ से लटका दिया गया था। यह एक महीने में ये दूसरी ऐसी घटना है जहां पत्रकार की निर्मम हत्या कर दी गई है। इस घटना के बाद पत्रकारों के बीच भय का माहौल कायम हो गया है।
चौथे स्तंभ होने के बावजूद एक पत्रकार सुरक्षित नहीं है। प्रशासन पूरी तरह मौन बैठी है। वहीं पुलिस प्रशासन से लोगों ने यह मांग किया है कि पत्रकार को हरसंभव सुरक्षा मुहैया कराइ जाए। साथ ही दोषी पुलिसकर्मी पर भी कार्रवाई किया जाए।
मौके पर संजीव कुमार,मयंक राज,उमा शंकर गिरी,चंद्रमणि कुमार,चंद्र प्रकाश,विकाश कुमार,राजेश कुमार,अमन मोंटी,मुर्शिद आलम,अजय कुमार,दिनेश कुमार,उमेश कुमार,निजाम समीर,सतीश झा,प्रवीण कुमार,दीपू कुमार,मनीष कुमार,रजनीश कुमार,राशिद रजा, कुमार रघुनाथ,अशोक कुमार,अभय कुमार श्रीवास्तव,धर्म चंद्र यादव,मंजय कुमार आदि उपस्थित थे।


























Leave a Reply