Breaking News

समस्तीपुर से बैंक लू’टने मुजफ्फरपुर गये 6 अ’पराधी गिर’फ्तार, दो उसी बैंक में करते हैं काम

(DEEPAK KUMAR)

समस्तीपुर के 6 अपराधी हथियार के बल पर बैंक लूट के नीयत से मुजफ्फरपुर पहुंचे। बैंक लूट से पहले अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। जिसमें दो बैंक के कर्मी भी शामिल हैं। पुलिस सभी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

दरअसल मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र में पुलिस वाहन जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान बाइक सवार तीन अपराधियों को कट्टा के साथ गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर तीन अन्य अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो सभी ने बैंक लूट की योजना से जिले में प्रवेश करने की बात कही।

तीन की निशानदेही पर तीन की गिरफ्तारी

पीसी में डीएसपी मनोज कुमार ने बताया कि सकरा थाना की पुलिस वाहन जांच कर रही थी। इस दौरान बाइक सवार तीन लोगों को संदिग्ध अवस्था में देखा गया। वे भागने का प्रयास कर रहे थे। गिरफ्तारी के दौरान उनके पास से एक देसी कट्टा बरामद हुआ है। पुलिस की पूछताछ में बताया कि भारत फाइनेंस बैंक लूटने की साजिश रची थी। घटना को अंजाम देने के लिए तीन अन्य साथी शामिल थे।

उसका एक साथी विवेक कुमार उसी बैंक में एक महीना पहले से काम कर रहा था। दूसरा साथी सन्नी कुमार वर्तमान में उसी बैंक में काम करता है। निशानदेही पर अन्य तीन को छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया है। सभी समस्तीपुर के रहने वाले हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.