BIHARBreaking NewsSTATE

लॉकडाउन में दुकान खोलकर बैठे BJP नेता ने पुलिस को देखते ही कर दिया पैंट में पेशाब, कहा- निकल गया तो क्या करें

लॉकडाउन के बीच बीजेपी नेता को दुकान खोलना काफी महंगा पड़ गया .लॉकडाउन में दुकान खोलकर बीजेपी नेता ने अपनी भद्द पिटवा ली है. नेताजी का वीडियो अब तेजी वायरल हो रहा है.

बताया जाता है कि इंदौर में एक बीजेपी नेता लॉकडाउन में अपनी खली और भूसे की दुकान खोलकर चार दोस्तों के साथ मजलिश लगाकर बैठे थे. पुलिस की टीम इलाके में गस्त पर थी. जैसे ही पुलिस की निगाह नेताजी की खुली दुकान पर गई. पुलिस की टीम वहीं पहुंच गई.  फिर क्या था पुलिस की टीम को देखते ही नेताजी ने पैंट में पेशाब कर दिया.

भाजपा नेता प्रताप सिंह केलवा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में पहले तो पुलिस डांटती हुई नजर आ रही है.पुलिस वाले कह रहे हैं कि बांकी व्यापारी बेवकूफ हैं क्या जो दूकानें बंद करके रखे हैं? तुम चार दिन में अंबानी बन जाओगे. पुलिस की फटकार सुनते ही भाईसाहब ने पैंट में ही लघुशंका कर दिया. जिसके बाद पुलिसकर्मी ने पूछा भी कि यह क्या हो गया है? जवाब में वह झेंपते हुए कहते हुए नजर आ रहे हैं कि निकल गया तो क्या करें..?

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.