आज शहर के कंपनी बाग स्थित मस्जिद चौक, और शहर के कई अन्य जगहों पर स्टाल लगाकर सहयोग सुपरस्टार के सदस्यों द्वारा राहगीरों व जरूरतमंदों के बीच छोले-पुरी का वितरण किया गया। यह संगठन पिछले दो महीनों से ऐसे ही जरूरतमंदों की मदद करता आ रहा है।

वहीं इस संगठन के संस्थापक शुभम ने बताया कि उनकी टीम द्वारा समय-समय पर ऐसे ही राहगीरों और जरूरतमंदों के निस्वार्थ भाव से मदद करता आ रहा है। इस संगठन के अंतर्गत 50 से अधिक युवा-युवती निस्वार्थ भाव से ऐसे ही लोगों की मदद करते हैं, और आगे भी करते रहेंगे।

साथ ही उन्होंने लोगो से भी यह अपील किया कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस संगठन से जुड़े ताकि हम और अधिक लोगों की सेवा कर सकें। इस मौके पर संस्थापक शुभम, एडमिन सत्यम, लीडर रॉकी, साताक्षी, दीक्षु, अनन्या, तन्वी, मोहित, सौरव, ज्योति, प्रिया, कशिश, सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहें।

















Leave a Reply