Breaking News

बहुत जल्द मिलेगी उमस भरी गर्मी से राहत, आज 5 जिलों में वर्षा के संकेत

पटना: पिछले एक सप्ताह से अधिक दिनों से बिहार में मानसून कमजोर हो चुका है. उत्तर बिहार के जिलों में छिटपुट वर्षा दर्ज की जा रही है तो दक्षिण बिहार के जिलों में भी एक दो जगह पर छिटपुट वर्षा हो रही है. इसके साथ ही तापमान में बढ़ोतरी के साथ उमस भरी गर्मी बरकरार है.

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार मॉनसून ट्रफ रेखा जैसलमेर ,अजमेर, दमू ,मंडला रायपुर, उड़ीसा तट के पास बने डिप्रेशन के केंद्र से होकर पूर्व दक्षिण पूर्व की ओर बंगाल की खाड़ी से गुजर रहा है. इसके प्रभाव से बिहार में सोमवार 22 जुलाई तक मौसम में बदलाव की उम्मीद नहीं है, लेकिन मंगलवार 23 जुलाई से राज्य के मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं.

मौसम विभाग के अनुसार आगामी 23 जुलाई से बिहार में मानसून एक बार फिर दस्तक सकता है, जो राजधानी पटना समेत दक्षिण बिहार के लगभग सभी जिलों में पूरी तरह सक्रिय रहेगा. वहीं उत्तर बिहार में भी  भारी वर्षा के संकेत मिल रहे हैं. मौसम विभाग के अनुसार आगामी 23 और 24 जुलाई को पूरे राज्य में वर्षा के संकेत मिल रहे हैं, लेकिन रविवार और सोमवार को विशेष राहत की उम्मीद नहीं है.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.