नई दिल्ली: गोंडा-गोरखपुर रेल खंड के बीच चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन हादसे में 12 डिब्बे पटरी से उतर गए. जिसमें दो लोगों की मौत हुई और 24 से ज्यादा लोग घायल हुए. हादसे के बाद तमाम तरह की बातें सुर्खियों में है इस बीच ट्रेन हादसे से जुड़ा एक ऑडियो न्यूज 18 के पास एक्सक्लूसिव आया है.माना जा रहा है कि यह ऑडियो लोको पायलट का है.
हादसे के बाद ड्राइवर ने कंट्रोल रूम को सूचना दी थी. रोते रोते लोको पायलट ने पूरी सूचना दी थी. पायलट ने कंट्रोल रूम से मदद की गुहार लगाई थी. ट्रेन ड्राइवर त्रिजुगी नारायण ने कंट्रोल में खबर दी थी. लोको पायलट अपने सहायक पायलट राज के साथ इंजन में मौजूद था. लोको पायलट ने योगेश शर्मा से फूट फूटकर रोते हुए सूचना दी थी.
ऑडियो में पायलट ने क्या-क्या कहा?
ऑडियो में पायलट को रोते हुए सुना जा सकता है. तभी आवाज आती है मैं योगेश शर्मा बोल रहा है. आप परेशान मत होईए सारे लोग पहुंच रहे हैं. हालांकि उधर से लागातार रोने की आवाज आती रही. योगेश शर्मा ने लोको पायलट से पूछा आप लोग सुरक्षित हैं. लोको पायलट ने रोते हुए जवाब दिया हां हम सुरक्षित है और सह पायलट भी सुरक्षित हैं. इसके बाद पायलट ने कहा कि बहुत बुरी तरह से ट्रेन हादसा हुआ है. हम ज्यादा देर नहीं रह पाएंगे.









Leave a Reply