(DEEPAK KUMAR)
गायघाट। हजरत इमाम हुसैन की शहादत पर मनाए जाने वाला गम का पर्व मुहर्रम बुधवार को शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। इस मौके पर मुस्लिम समाज के कई लोगों ने रोजा भी रखा। इस अवसर पर जगह-जगह ताजिए की जुलूस निकाला गया। अखाड़ों में तलवार, लाठी, फरसा सहित अन्य पारंपरिक हथियारों से खिलाड़ियों ने करतब दिखाया। कर्बला मैदान में ¨हदू व मुसलिम समुदाय के लोगों ने मिल जुल कर शांतिपूर्ण माहौल में मुहर्रम जुलूस संपन्न कराया।बेनीबाद, रामनगर, बठवाड़ा, जाया, मकरमपुर समेत अन्य स्थानों पर तजिया को लेकर भीड़ लगी रही। विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर बीडीओ डां संजय कुमार ,गायघाट प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष पूजा कुमारी, बेनीबाद ओपी प्रभारी अभिषेक कुमार समेत अन्य अधिकारियों की टीम दिन भर भ्रमणशील रहे।






प्रखंड में कई क्षेत्रों में मुहर्रम को लेकर करीब दर्जनो तजिया जुलूस निकाला गया। इस दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह चौकस रही। जुलूस में कई जगहों से आए में शामिल खिलाड़ी रैन पर आकर परंपरागत हथियार से करतब दिखाया।



Leave a Reply