Breaking News

MUZ : संत जेवियर इंटरनेशनल स्कूल (आदर्श ग्राम) बैरिया के प्रांगण में छात्रावास का हुआ शुभ उ‌द्घाटन, देखें तस्वीरें…

आज दिनांक 17.07.2024 (बुधवार) को संत जेवियर इंटरनेशनल स्कूल, आदर्श ग्राम, बैरिया के प्रांगण में छात्रावास का शुभ उ‌द्घाटन समारोह निदेशक अमिताभ चंद्रा के द्वारा द्वीप प्रज्जवलन के साथ किया गया। इस उद्‌द्घाटन समारोह में उप निदेशक श्री अमोद कुमार दत्त तथा संत जेवियर स्कूल के सभी शाखाओं के प्राचार्य श्रीमती अलका झा, श्रीमती आशा किरण सिन्हा, श्रीमती लिपि सिंह तथा प्रभारी शिक्षक श्री दीपक चंद्र सिन्हा, श्री राकेश कुमार त्रिवेदी तथा सभी छात्र उपस्थित थे। छात्रावास तीन मंजिला है। यहाँ हवादार कमरों के साथ आधुनिक फर्निचर की भी सुविधा दी गई है। बच्चों के लिए हर मंजिल पर आधुनिक बाथरूम की व्यवस्था है।

इस छात्रावास में एक डाइनिंग हॉल है जिसमें लगभग 80 (अस्सी) से अधिक बच्चे एक साथ बैठकर भोजन कर सकते हैं तथा साथ ही वहीं पर टेलीविजन का आनंद भी ले सकते हैं।

छात्रावास स्कूल परिसर में अवस्थित होने के कारण बच्चों के लिए सभी तरह के खेलों के अलावा स्वीमिंग पूल की व्यवस्था है। पढ़ाई, सुरक्षा और सभी तरह की गतिविधियों के लिए यह विद्यालय सर्वथा अनुकूल है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.