BIHARBreaking NewsSTATE

बड़ी खबर: बेलवा नदी में बागमती जलस्तर 3 फीट बढ़ा…

शिवहर—-पहली बार माह अप्रैल में बागमती का जलस्तर बढ़ने लगा है, बेलवा नदी में इस पार से उस पार खेती करने जाने के लिए अब नाव का सहारा लेना पड़ रहा है ।

पहले कोरोना महामारी, फिर प्राकृतिक का प्रकोप -असमय आंधी -पानी, ओलावृष्टि और अब अप्रैल माह में बाढ़ का पानी बढ़ना किसी अनहोनी का संकेत सामने आ रहा है।

बागमती विभाग के कार्यपालक अभियंता विमल कुमार ने बताया है कि नेपाल के तराई इलाकों में बारिश होने के कारण बेलवा नदी के पेटी में लगभग 2 फीट तक पानी का बहाव हो रहा है, शाम तक ठीक हो जाने की उम्मीद है

कार्यपालक अभियंता विमल कुमार ने बताया है कि 15 जून के बाद हम लोग पानी का गेज नापते हैं।