Breaking News

तेजप्रताप यादव बोले-छत से पानी टपक रहा; हम सरकार में नहीं, इसलिए कोई नहीं सुनता

पटना: बिहार के पूर्व मंत्री व राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव इन दिनों काफी परेशान चल रहे हैं। इसकी एकमात्र वजह पटना के स्ट्रैंड रोड स्थित 26 नंबर सरकारी आवास है। जिसकी हालत देखकर तेजजप्रताप हैरान हैं।

पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव ने अपने आवास का एक वीडियो जारी किया है। उन्होंने कहा है कि हम सरकार में नहीं हैं, इसलिए कचरा कर दिया गया है। वे पटना के स्ट्रैंड रोड स्थित 26 नंबर सरकारी आवास में रहते हैं। यहां कई जगह पर गड्डा करके छोड़ दिया गया है।

वीडियो में तेजप्रताप यादव ने कहा है कि बगल में मंत्री संतोष मांझी का घर है। वे सरकार में हैं। उनका बंगला चमक रहा है। मेरे घर को छोड़कर बाकी जितने एमएलए और मंत्री हैं, सभी के घर चकाचक है। सिर्फ मेरा घर बेकार है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.