Breaking News

CM नीतीश कुमार ने मुकेश सहनी के पिता की ह’त्या पर जताया दुख, डीजीपी को दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का दिया आदेश

(DEEPAK KUMAR)

पटना- बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरा दुख व्यक्त किया है। सीएम नीतीश ने कहा कि जीतन सहनी की हत्या अत्यंत दुखद है.

सीएम नीतीश ने पुलिस महानिदेशक को मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने का आदेश दिया है.

सीएम ने मुकेश सहनी को फोन कर सांत्वना दी. नीतीश कुमार ने दिवंगत आत्मा की चीर शांति और उनके परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है.


बता दें दरभंगा में वीआईपी प्रमुख वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी के पिताजी जीतन सहनी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई. हत्या उनके बिरौल स्थित निजी आवास पर कर दी गई है. हमला धारदार हथियार से किया गया। मौके पर घर के समान बिखरे पड़े है. बताया जता है कि देर रात घर मे घुसे अपराधियो ने मुकेश सहनी के घर हमलावरों धारदार हथियार से उनके सोए पिता पर हमला कर दिया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.