पटना: पीएम नरेंद्र मोदी आज सभी राज्यों के मुख्यमंत्री के साथ कोरोना संकट को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे. यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की जाएगी. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी इस समीक्षा बैठक में भाग ले रहे हैं. अब से थोड़ी ही देर में ये मीटिंग शुरू होगी.
आपको बता दें कि बैठक में पीएम बिहार में संक्रमण के हालात और रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों पर बात करेंगे. साथ ही इस दौरान लॉकडाउन को लेकर भी चर्चा की जाएगी. तीन मई के बाद लॉकडाउन खत्म हो या नहीं हो इस पर सभी मुख्यमंत्रियों की राय ली जाएगी.
पीएम मोदी सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ समीक्षा करेंगे. वहीं, इस बैठक को लेकर जेडीयू प्रवक्ता राजीव रंजन ने बयान दिया है. राजीव रंजन ने कहा है कि पीएम सभी राज्यों के साथ खास तौर पर लॉकडाउन को लेकर समीक्षा करेंगे.
उन्होंने कहा है कि सीएम नीतीश कुमार पहले से लॉकडाउन को बेहतर तरीके से लागू करने को लेकर काम करते आ रहे हैं. आगे जो भी फैसला होगा बिहार सरकार उसे पूरी गंभीरता के साथ लागू करेगी.



Leave a Reply