BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

श’र्मनाक: अहमदाबाद में फंसी मुजफ्फरपुर की महिला से सहायता के नाम पर वसूले रुपये…

लॉकडाउन में अहमदाबाद में फंसी बैरिया निवासी डॉक्टर की पत्नी नवीना कुमारी की मदद करने के नाम पर रुपये वसूलने का मामला प्रकाश में आया है। ठगी करने का आ’रोप परिजनों ने एक छात्र संघ के सदस्य पर लगाया है। परिजन ने रविवार को इसकी सूचना अहियापुर थानेदार और नगर डीएसपी राम नरेश पासवान को दी है। उन्होंने आरोपित युवक के फेसबुक अकांउट का स्क्रीनशॉट भी पुलिस को सौंपा है।

फिलहाल, नवीना अहमदाबाद प्रशासन की मदद से वहीं रह रही है। नगर डीएसपी ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। बनाया नया अकाउंट नंबर : इस बीच आरोपित ने उसके नाम का एक आकांउट नंबर बनाया और व्हाट्सएप व मैसेंजर के माध्यम से लोगों में वायरल कर दिया। इसमें उसने लोगों से नवीना की मदद के लिए रुपये मांगे। यही नहीं, कई लोगों से झूठा पोस्ट भी डलवाया कि नवीना को मदद मिल रही है। ये वायरल हो रहे पोस्ट नवीना के परिजन तक पहुंचे। यह देख वे अचंभित हो गए। छानबीन की और नवीना से भी पूछताछ कि तो उसने बताया कि इस प्रकार की कोई मदद किसी से नहीं मांगी और न ही ली है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.