Breaking News

मुजफ्फरपुर में एक बार फिर पत्रकार पर हम’ला, पूरे परिवार को दी जान से मा’रने की ध’मकी 

मुजफ्फरपुर पत्रकार हत्याकांड के बाद एक बार फिर शहर के पत्रकार पर हमला किया गया। जहां शेरपुर निवासी पत्रकार दिपक कुमार पटेल ने स्थानीय थाना में इसकी शिकायत की। दिपक कुमार पटेल का कहना है कि 

उनके गांव के ही अपराधी व शराब माफिया अंकित कुमार, गोला कुमार और उसके साथी सत्यम कुमार, धीरण कुमार, रौशन कुमार सहित दर्जनों  लोगों ने उनपर हमला किया। 

बीच- बचाव में आये उनके पुत्र रोहित कुमार को भी बेरहमी से पीटा जिससे उसका सीर फट गया। इसके साथ ही दूसरे पुत्र की भी बेहरहमी से पिटाई कर दी। आगे दीपक कुमार का कहना है कि इसी बीच उनके गले से चैन, सात हजार रूपया, कलम और मिडिया आई कार्ड भी गायब है। जाते-जाते दबंगों ने परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.