ARARIABIHARBreaking NewsSTATE

CM नीतीश पर तेजस्वी का तंज, बोलें- चौकीदार को उठक बैठक कराने वाले अधिकारी को नीतीश ने दिया तगड़ा इनाम

अररिया में बुजुर्ग चौकीदार को उठक बैठक कराने वाले अधिकारी की पटना पोस्टिंग पर सियासत जारी है. तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर सीएम नीतीश पर बड़ा हमला बोला है.

तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर लिखा है अररिया के DAO से पास माँगने पर उसने एक बुज़ुर्ग चौकीदार को सज़ा दी. नीतीश कुमार ने ऐसे अधिकारी को निलंबित करने की बजाय उसे ज़िले से अपने पास राजधानी बुला लिया. उसके साथ का ASI सस्पेंड हो गया लेकिन दरबार में सीधी दख़ल रखने वाले मुख्य दोषी को पटना पोस्टिंग का ईनाम मिला. वाह सुशासन.

दरअसल एनएच-327 ई. परमान पुल से आगे बैरगाछी ओपी क्षेत्र में जिला कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार क्षेत्र में जायजा लेने जा रहे थे कि एक चौकीदार ने उनकी गाड़ी को रोककर पास मांग लिया. इससे जिला कृषि पदाधिकारी नाराज हो गए और गाड़ी से उतर कर दारोगा व पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में चौकीदार से कान पकड़कर उठक-बैठक कराया.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.