BIHARBreaking NewsGOPALGANJSTATE

लालू का फुलवरिया भी कोरोना की च’पेट में, एकसाथ 9 पॉजिटिव केस आने के बाद गोपालगंज में द’हशत…

जिले में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का फुलवरिया गांव भी कोरोना की च”पेट में आ गया है।जिले में कुल मरीजों की संख्या 10 हो गई है। इसमें से तीन मरीज पहले ही ठीक होकर घर पहुंच चुके हैं। 7 जो मरीज मिले है उसमें भोरे को छोड़ दें तो कोरोना ने चार नए प्रखंडों फुलवरिया, पंचदेवरी, बैकुंठपुर तथा गोपालगंज में अपना पैर पसारा है। मरीजों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन में ह’ड़कंप मच गया।  

25 दिन बाद फिर से कोरोना की एंट्री हुई है। अचानक 7 मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें दो महिलाएं भी शामिल है। मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जिला प्रशासन ने हाई अ’लर्ट घोषित कर दिया है।स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सातों मरीजों को क्वारेंटाइन सेंटर में रखा है। जिसमें विवाह भवन स्थित क्वारंटाइन सेंटर  में 3 और एसएस बालिका विद्यालय स्थित क्वारेंटाइन सेंटर 6 मरीजों का रखा गया है। इनकी निगरानी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

फुलवरिया प्रखंड के हरिहरा के 2 ,बैंकुठपुर के फैजुल्लाहपर में 1, पंचदेवरी के मझवलिया में -1, भोरे के जगतारी में 2 और सदर प्रखंड के काकड़कुड में 1 में कोरोना संक्रमण पाया गया है।कोरोना पॉजिटिव मिलने बाद प्रशासन ने पांच प्रखंडों में 3 किमी की परिधि में आने वाले आसपास के 32 गांवों को सील कर दिया है। इस दौरान किसी को भी आने जाने की अनुमति नहीं होगी। सील करने के बाद पुलिस बलों की तैनाती कर दी गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.