Breaking News

गाजियाबाद के इन होटलों में भूल कर भी न जाना, वरना मुसीबत में पड़ सकते हैं आप, जानें वजह

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में यदि आप होटल में जाने वाले हैं, तो उससे पहले आपके लिये यह खबर जरूरी है. दरअसल, दिल्ली एनसीआर इन दिनों भीषण गर्मी से जूझ रहा है. आगजनी के कई मामले आ रहे हैं. अधिकतर जगहों पर आग लगने की मुख्य वजह शॉर्ट सर्किट है. ऐसे में फायर ब्रिगेड विभाग ने जिलें में होटलों का ऑडिट कराया. जिसमें एक या दो नहीं बल्कि 121 होटलों में फायर सेफ्टी सिस्टम नहीं है.

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक बढ़ती आग की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए लगातार अग्निशमन विभाग अवेयरनेस प्रोग्राम जिले में संचालित कर रहा है. हाल ही में अस्पतालों में फायर सेफ्टी का ऑडिट किया गया था. अब फायर विभाग ने होटलों में फायर सेफ्टी जांच की है. अग्निशमन विभाग ने जिले में तकरीबन 201 होटलों का फायर सेफ्टी ऑडिट कराया. जिसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. फायर सेफ्टी ऑडिट में सिर्फ 80 होटलों के पास ही फायर सेफ्टी क्लीयरेंस मिला है. जबकि बाकी 121 होटल फायर सेफ्टी के मानकों को पूरा नहीं कर रहे हैं.

गाजियाबाद शहर के 121 होटल फायर सेफ्टी के मानकों को पूरा नहीं कर रहे हैं. ना ही उनके पास फायर की एनओसी है. इसमें जिले के कई बड़े होटल भी शामिल हैं. आठ होटल के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में केस दायर कराया गया है. मानक ना पूरे करने वाले होटलों को नोटिस भेजा गया है. एक अधिकारी के मुताबिक निर्धारित समय में मानक ना पूरा करने पर फायर डिपार्टमेंट होटल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करेगा.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.