Breaking News

NEET पेपर लीक को लेकर डिप्टी सीएम ने फिर किया तेजस्वी पर हमला

पटना: NEET पेपर लीक के मामले पर सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है. इस मामले को लेकर सियासी दल लगातार एक-दूसरे पर वार-पलटवार कर रहे हैं. डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने एक बार फिर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि 4 दिनों के बाद भी तेजस्वी यादव ने प्रीतम और सिकंदर को लेकर कुछ नहीं बोला है.

डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि आखिर तेजस्वी मौन क्यों हैं ? बताएं, नहीं संबंध हैं तो कहें कि मेरा संबंध नहीं है. प्रीतम मेरा पीएस नहीं है. सिकंदर मेरे घर आता-जाता नहीं था. जब लालू प्रसाद रांची में जेल में बंद थे तो सिकंदर सेवादार का काम करता था. इन सब बातों का जवाब तेजस्वी को देना चाहिए.

विजय सिन्हा ने कहा कि प्रीतम कुमार ने NHAI का गेस्ट हाउस क्यों बुक किया था ? लालू का सेवादार रहा सिकंदर जब रांची में जल संसाधन विभाग से पटना आया तो कैसे उसे नगर विकास विभाग का जिम्मा सौंप दिया गया जब तेजस्वी डिप्टी सीएम थे और नगर विकास मंत्रालय उनके पास था. इन सब बातों को लेकर तेजस्वी जवाब क्यों नहीं दे रहे हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.