Breaking NewsNational

बड़ी खबर: PM मोदी आज फिर करेंगी सभी राज्यों के CM से मीटिंग, 3 मई के बाद की रणनीति पर होगी चर्चा…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ एक बार फिर बैठक करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी की इस बैठक में कोरोना वायरस से जूझ रहे देश के हालात पर चर्चा की जाएगी और गृह मंत्रालय के निर्देशों के संबंध में जानकारी भी दी जाएगी.

जानकारी के मुताबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बैठक में मुख्यमंत्रियों के साथ तीन मुख्य बिंदुओं पर चर्चा करेंगे. प्रधानमंत्री राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमण की स्थिति और नए कंटेनमेंट जोन बनने से रोकने के लिए उठाए गए कदमों पर भी चर्चा की जाएगी. प्रधानमंत्री मोदी मुख्यमंत्रियों के साथ सुबह 10 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत करेंगे.

प्रधानमंत्री गृह मंत्रालय की 20 अप्रैल के संबंध में जारी की गई गाइडलाइन के पालन को लेकर भी चर्चा करेंगे. इस महत्वपूर्ण बैठक में 3 मई के बाद उठाए जाने वाले कदमों पर भी चर्चा की जाएगी. लॉकडाउन की स्थिति को लेकर भी इस बैठक में अहम चर्चा की जाएगी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.