दरभंगा । रिसर्च सोसाइटी फॉर स्टडी ऑफ डायबिटीज इन इंडिया, बिहार चैप्टर के त्रिदिवसीय छठे वार्षिक सम्मेलन के पहले दिन की शुभारम्भ आज डॉ. एचएन यादव सभागार, डीएमसीएच में स्नातकोत्तर छात्रों के पोस्टर और पेपर प्रेजेंटेशन से किया गया।
बिहार के अलग-अलग मेडिकल कॉलेज के तकरीबन दर्जनो छात्रों ने अपने शोध के पेपर को प्रस्तुत किया।
आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. एस. सी. झा ने उपस्थित अतिथियों, चिकित्सकों व छात्रों को सम्बोधित करते हुए सत्र की शुरुआत की।
कार्यक्रम में डॉ बी के सिंह,डॉ सुप्रियो मुखर्जी और डॉ अमित कुमार दास अध्यक्ष के रूप में शामिल हुए। दूसरे सत्र में क्विज प्रतियोगिता का संचालन डॉ अमित कुमार दास ने किया, जिस्मे 72 छात्र की सहभागिता रही। समारोह में डॉ. यूसी झा, डॉ. केएन मिश्रा, डॉ. अलका झा, डॉ. रितेश कमल, डॉ. प्रवीण कुमार झा, डॉ. एसडी सिंह, डॉ. स्नेह कुमार झा
डॉ. अमित कुमार प्रसाद आदि चिकित्सकों ने छात्रों को प्रोत्साहित किया।
मंच का संचालन डॉ. दीपक कुमार, डॉ. अभिलोक व डॉ. सिद्धार्थ ने सफल रूप से किया।वही आयोजन समिति के डॉ. श्वेताभ वर्मा, डॉ. देवार्घ कुमार, डॉ. अमित अंबस्ता, डॉ. भरत कुमार, डॉ. ब्रजेश कुमार, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. मिलिंद झा ने वखूबी कर्तव्य क सफल निर्वाह किया।आयोजन सचिव डॉ. मनीष कुमार प्रसाद ने सत्र के अंत में उपस्थित सभी कों धन्यवाद ज्ञापन किया।














Leave a Reply