Breaking NewsHealth & WellnessNational

CoronaLiveUpdates: देश में कोरोना मरीजों की संख्या 26 हजार के पार, अब तक 824 लोगों की मौ’त…

भारत में कोरोना मरीजों की तादाद 26 हजार 496 हो गई है, जबकि कोरोना (Coronavirua) की च’पेट में आकर 824 लोगों की मौ’त हो चुकी है. अच्छी खबर है कि 5 हजार 803 कोरोना मरीज ठीक होकर घर भी जा चुके हैं. अभी भी महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 6 हजार 817 मरीज हैं. मुंबई का धारावी बड़ा हॉटस्पॉट बन गया है. वहीं, देश की राजधानी दिल्ली का हाल भी बेहाल है. दिल्ली में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 2625 तक जा पहुंचा है. हिंदू राव अस्पताल में नर्स के कोरोना संक्रमित होने के कारण अस्पताल को बंद कर दिया गया है. पूरे अस्पताल को सैनिटाइज करने के बाद खोला जाएगा. कोरोना (Covid-19) से जुड़ी खबरों और अपडेट्स के लिए इस पेज को रीफ्रेश करते रहें.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.