मुजफ्फरपुर (अरुण कुमार) : लोकसभा चुनाव के अंतर्गत मुजफ्फरपुर और वैशाली संसदीय सीट से राजग प्रत्याशियों की जीत पर कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। हालांकि प्रत्याशियों को मतगणना स्थल के दायरे या इर्द-गिर्द समर्थकों के साथ जश्न और जुलूस निकालने पर पाबंदियां थी। बावजूद इसके राजग कार्यकर्ता अपने प्रत्याशियों की जीत पर खुशी का इजहार करते हुए ढोल नगाड़ों के साथ एक दूसरे को गुलाल लगाया और मुंह मीठा करा कर बधाइयां दी।
मौके पर भाजपा कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष रंजन कुमार की अगुवाई में हासिल जीत को लेकर खुशहाल दिखे और जीत का श्रेय जिला कप्तान रंजन कुमार को देते हुए उनके पक्ष में भी जमकर नारेबाजी की।
जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा कि मुजफ्फरपुर और वैशाली की तमाम जनता, मतदाता मालिकों का भाजपा और राजग तहेदिल से आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद व्यक्त करता है. जिन्होंने एक बार फिर से राजग पर अपना भरोसा जताते हुए दोनों लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवारों को विजयी बनाया है.
हमलोग एक बड़े लक्ष्य को लेकर चले थे, जिससे सफलता हासिल हुई है. जिस तरह से जनता में अफवाह का माहौल बनाया जा रहा था, वातावरण बनाया जा रहा था उसे मुजफ्फरपुर की जनता ने तोड़ते हुए जोरदार जवाब दिया है, जिसके परिणामस्वरूप दोनों सीटें भाजपा की झोली में डाल कर यह साबित कर दिया है कि मुजफ्फरपुर और वैशाली की जनता मोदी की गारंटी के साथ है और मोदी जी में आस्था रखती है.




मौके पर जिला अध्यक्ष रंजन कुमार के साथ हरिओम कुमार विजय पांडे हरिमोहन चौधरी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। हालांकि पूरे घटनाक्रम में कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और तीसरी बार सरकार बनाने का जिक्र भी रखा पर जश्न के दौरान 400 पर की गूंज एक बार भी सुनाई नहीं दी।















Leave a Reply