Breaking News

चुनाव अधिकारियों से RJD के मनोज झा की अपील, काउंटिंग में घालमेल मत करिएगा, नहीं तो जनता तैयार है

पटना: लोकसभा चुनाव 2024 की 4 जून को होने वाली काउंटिंग से पहले आज पटना में महागठबंधन के नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसकी अगुवाई आरजेडी के प्रवक्ता मनोज झा ने की। इस दौरान उन्होने चुनाव अधिकारियों को आगाह करते हुए कहा कि काउंटिंग में घालमेल मत करिएगा, नहीं तो जनता तैयार है।

मनोज झा ने कहा चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि हमने चुनाव आयोग से आग्रह किया है, वो भी साक्ष्य के आधार पर किया है। पोस्टल बैलेट के आधार पर अगर 2020 वाले फरेब की अगर कहीं संभावना दिखी, या फिर आहट भी दिखी, तो प्रतिकार 2020 वाला नहीं होगा। बल्कि प्रतिकार उसी अंदाज में होगा और ऐसा होगा जिसके पीछे बिहार की जनता खड़ी होगी।

उन्होने कहा कि पोस्टल बैलेट बड़ी संख्या में होते हैं। और आप सब जानते हैं कि पोस्टल बैलेट किसका होता है। ये उनका होता है जो बड़ी संख्या में बदलाव चाहते हैं। 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में शक्ति सिंह यादव को जीत का प्रमाण पत्र लेने को कहा गया था। लेकिन फिर कैसे घालमेल किया गया। हमारी मांग है कि पोस्टल बैलेट की गिनती हो, उसका समायोजन हो। साथ ही हर राउंड की मतगणना सार्वजनिक की जाए। और जब उसका डाटा अपलोड हो जाए। तभी दूसरे राउंड की गिनती शुरू की जाए।

एग्जिट पोल पर मनोज झा ने कहा कि बीते एक जून से हमने खर्च का तमाशा देखा है। जिसे एग्जिट पोल कहते हैं। बिहार में ये एग्जिट पोल सफल से ज्यादा फेल हुआ है। पीएमओ तक एग्जिट पोल करने वालों की पैसों से मदद करता है। खर्च का ये उत्सव जिसने भी तय किया है। उसे मुबारकबाद क्योंकि बाजार से ये जुड़ा हुआ है। कुछ लोगों ने इस नकली एग्जिट पोल के नाम पर करोड़ों अरबों रूपए कमा लिए हैं। उनकी कमाई से हमारी कोई नारजगी नहीं है। 4 जून दोपहर 12 बजे तक आप प्रसन्न रहिए। आपका अधिकार है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.