बिहार में चमकी बु’खार का क’हर फिर से शुरू हो गया है. गर्मी की शुरूआत होते ही चमकी पी’ड़ित बच्चों की संख्या बढ़ने लगी है. अबतक मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच अस्पताल में 14 बच्चों में एईएस की पुष्टि हुई है.
शनिवार को चमकी बुखार पी’ड़ित जुड़वा बच्चियों में एईएस की पुष्टि हुई है. दोनों बच्चियों की हालत शनिवार रात तक गंभी’र बनी हुई थी. बताया जाता है कि 4 साल की शुक्कि और मौसम को शुक्रवार की दोपहर अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
जिसके बाद शनिवार को रिपोर्ट में एईएस की पुष्टि हुई है. अस्पताल की ओर से स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन को भेजी गई रिपोर्ट के मुताबिक अब तक इस साल 14 बच्चे एईएस से पी’ड़ित पाए जा चुके हैं. जिसमें से एक की मौ’त हो गई है, जबकि 8 को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. अधीक्षक ने बताया कि अस्पताल में 5 म’रीज भर्ती हैं, जिनमें से दो की हा’लत में सुधार है.



Leave a Reply