बिहार में कोरोना सं’कट के बीट राजनीति भी तेज होती जा रही है. बिहार के बाहर फंसे बिहारियों को लेकर तेजस्वी यादव लगातार सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोल रहे हैं.
तेजस्वी यादव ने आज सीएम बिहार के बाहर फंसे मजदूरों को लेकर एक बार फिर से सीएम नीतीश कुमार को घेरा है. तेजस्वी यादव ने अपने फेसबुक पर लिखा है कि “12 लाख मज़दूर एक महीने से भूखे-प्यासे परेशान बाहर फँसे है। हम सरकार से बार-बार आग्रह कर रहे है लेकिन सरकार सुनने को तैयार नहीं है। बिहार में भाजपा नीत सरकार में नीतीश कुमार मुख्यमंत्री है लेकिन कोई भी ग़रीब मज़दूरों को लेकर चिंतित नहीं है।सरकार के लोग कहते है कि कुछ दिनों बाद ये मज़दूर और ग़रीब लोग सब कुछ भूल जाएँगे। सरकार कह रही है कि हम चुनाव से पहले इन्हें कुछ किलो दाल-चावल रूपी राशन देकर ख़ुश कर देंगे। ऐसी स्वार्थी और मतलबी सरकार को कड़ा सबक़ सिखाना होगा।”
तेजस्वी यादव लगाता बिहार के बाहर फंसे लोगों को लेकर बिहार सरकार पर हमला कर रहे हैं. लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने भी इस मुद्दे पर सरकार को घेरने में लगे हैं.



Leave a Reply