BHAGALPURBIHARBreaking NewsCRIMESTATE

श’र्मनाक: भागलपुर में साइकिल पर लिफ्ट देकर महिला को बगीचे में ले जाकर बनाया जबरन किया दु’ष्कर्म…

जिले में एक बार फिर से एक है’वान ने महिला की अस्मत लू’टी है. महिला को साइकिल पर लिफ्ट देने के बहाने वो उसे बगीचे में ले गया उसके बाद उसने महिला के साथ रे’प किया है.

पति से लड़कर घर से निकली थी महिला
बताया जाता है कि भागलपुर के अकबर नगर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला के साथ बिहपुर थाना क्षेत्र के महंथ स्थान चौक एनएच 31 के किनारे आम बगीचे में ले जाकर दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है. घटना के संदर्भ में पीड़ित महिला के बयान पर नवगछिया महिला थाना में मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है. महिला थाना ने मामले की प्राथमिकी दर्ज करते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को भी गि’रफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी बिहपुर थाना क्षेत्र के जयरामपुर तेलघी टोला निवासी बुद्धन मंडल है. नवगछिया महिला थानाध्यक्ष स्वेता कुमारी ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस द्वारा पीड़िता का मेडिकल जांच भी करवाया गया है. बताया जाता है कि महिला पति से लड़कर मायके के लिए घर से निकली थी.

साइकिल पर लिफ्ट देकर ले गया बगीचे में
प्राथमिकी में दिए आवेदन में महिला ने बताया है कि पति से विवाद होने के बाद वह शुक्रवार को अपने घर से मेयके के लिए निकली थी. महिला का मेयका खगड़िया जिला में पड़ता है. महिला ने पुलिस को बताया कि भगालपुर में एक मोटरसाइकिल से लिफ्ट लेकर बिहपुर पहुंची. बिहपुर पहुंचने के बाद उन्होंने एक साइकिल सवार से लिफ्ट लिया और कहा कि नारायणपुर में उसका रिश्तेदार रहता है वह उसे नारायणपुर छोड़ दे. साइकिल सवार ने महिला को साइकिल पर घुमाते रहा और जैसे ही शाम हुई वो उस महिला को लेकर महंथ स्थान चौक के पास के एक बगीचे में लेजाकर उस महिला के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया. हल्ला करने पर वहां लोग जमा हुए और पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और इस दौरान ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार होने के बाद युवक की पहचान बुद्धन मंडल के रूप में की गई.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.