Breaking News

तेजस्वी यादव ने BJP पर साधा निशाना, कहा – माहौल टनाटन, भाजपा सफाचट

बक्सर: मंगलवार को डुमरांव विधानसभा क्षेत्र के मुरार स्थित हाई स्कूल के खेल मैदान में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि माहौल है टनाटन, भाजपा हो गई सफाचट। महिलाओं को हर साल एक लाख रुपए मिलेंगे खटाखट, एक करोड़ नौकरियां मिलेंगी फटाफट, आईएनडीआई गठबंधन पर वोट पड़ रहा ठकाठक।

तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी को निशाने पर लेते हुए कहा कि पीएम मोदी का भाषण अब कोई नहीं सुनना चाहता है। वो म से मंदिर, मस्जिद, मटन, मछली और मुजरे की बात करते हैं, म से महंगाई की मुद्दे पर बात नहीं करते हैं।

उन्होंने आईएनडीआई गठबंधन की सरकार बनने पर अग्निवीर योजना बंद करने की बात कही। उन्होंने कहा कि ये तेजस्वी यादव को जेल भेजने की बात करते हैं। इसमें मेरा कसूर बस इतना ही है कि गरीबों की आवाज उठाई।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.