Breaking News

सम्राट चौधरी का आरजेडी नेता पर तंज, कहा – हेलिकॉप्टर में बैठकर नवरात्र में मछली खाने पर लगा शाप

सासाराम: सासाराम लोकसभा में एक चुनावी सभा को सम्बोधित करने पहुंचे सूबे के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी आज फुल फॉर्म में दिखे. दअरसल सम्राट चौधरी ने तिलौथ के बाबूगंज मैदान में एक बार फिर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा और कहा कि सावन में गरीब का बेटा हेलिकॉप्टर में बैठकर मछली खाया, जिस कारण उसे भगवान का श्राप लगा है.

सम्राट चौधरी ने कहा कि मछली का कांटा ऐसा पेट में अटका कि 34 साल का युवक व्हीलचेयर पर आ गया. उन्होंने तेजस्वी यादव का नाम लिए बगैर कहा कि जो चोर होते हैं, वह सीनाजोरी से बात करते हैं.आज भारत के प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान जैसे देश को ठंडा कर दिया है, ऐसे में यहां के भी कुछ लोगों को ठंडा करने की जरूरत है.

सम्राट चौधरी ने कहा कि अगले डेढ़ साल तक बिहार में डबल इंजन की सरकार है ऐसे में बालू माफिया, शराब माफिया और जमीन माफिया या तो बिहार छोड़कर भाग जाएं नहीं तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहें. लालू जी का लालटेन सिर्फ अपने परिवार के लिए ही जलता है. वैसे भी अब बिहार लालटेन युग से बाहर निकल चुका है, तो लालटेन को समाप्त कर देने की जरूरत है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.