Breaking News

पटना में बाल-बाल बचे राहुल गांधी, सभा में अचानक से टूटा मंच

पटना: सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पटना में चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे. जहां जनसभा में अचानक से मंच टूट गया और राहुल गिरते-गिरते बचे. कांग्रेस नेता को चोट तो नहीं लगी, लेकिन जब मंच टूटा उस समय इंडिया गठबंधन के तमाम दिग्गज नेता वहां मौजूद थे.

मंच की टूटने की वजह बताई जा रही है कि वहां जरूरत से ज्यादा लोग एकत्रित हो गए और ज्यादा वजन की वजह से मंच टूट गया. यह हादसा जिस वक्त हुआ, उस समय राहुल गांधी के साथ आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, वीआईपी पार्टी के प्रमुख मुकेश साहनी भी उपस्थित थे. राहुल गांधी को गिरता देख पाटलिपुत्र से इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी मीसा भारती ने उन्हें संभाल लिया. 

आपको बता दें कि राहुल गांधी पटना के पालीगंज में मीसा भारती के लिए चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंचे थे. कार्यक्रम खत्म होने ही वाला था कि उससे पहले ही स्टेज टूट गया. मंच के टूटते ही पहले तो राहुल गांधी लड़खड़ाए, लेकिन मीसा भारती ने उन्हें गिरने से बचा लिया. हालांकि उन्हें किसी तरह की कोई चोट नहीं लगी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.