Breaking News

VIP चीफ मुकेश सहनी का हमला, कहा – हार सामने देखकर बौखलाई बीजेपी

पटना: विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा है कि भाजपा चार जून को अपनी हार सामने देख बौखला गई है। प्रधानमंत्री से लेकर अन्य नेता अनाप-शनाप बोलने लगे हैं। स्थिति तो यहां तक पहुंच गई है कि विपक्ष के नेता को ये जेल में डालने की धमकी दे रहे हैं। 

मुकेश सहनी ने कहा कि अभी जब ये चुनाव के बीच में हैं तब तो ऐसी धमकी दे रहे हैं और अगर गलती से भी ये जीत गए तो न संविधान मानेंगे और न ही लोकतंत्र इनके लिए मायने रखेगा। जहानाबाद, भोजपुर और पटना में अलग-अलग चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए सहनी ने कहा कि छह चरणों के चुनाव में मिले रुझानों से नरेंद्र मोदी बहुमत से काफी पीछे हैं। सातवें चरण को लेकर एनडीए के नेता खूब कूद-फांद कर रहे हैं लेकिन साफ है कि एनडीए को बहुमत नहीं मिलने जा रहा है। 

उन्होंने बिहार के मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन बढ़त बना चुका है। उस बढ़त को और बढ़ाने के लिए वह महागठबंधन प्रत्याशियों को वोट करें। उन्होंने कहा कि यह खास चुनाव है और यह संविधान बचाने की लड़ाई है। सहनी ने कहा कि अगर संविधान ही नहीं रहेगा तो गरीबों, दलितों, पिछड़ों का हक भी समाप्त हो जाएगा। यही कारण है कि सिर उठाकर जीने के लिए इस संविधान को बचाने की लड़ाई एकजुट होकर लड़नी है। यह चुनाव देश मे हक की आवाज को बुलंद करने का चुनाव है

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.