Breaking News

छठे चरण में बिहार के शिवहर लोकसभा सीट पर वोटिंग जारी, NDA उम्मीदवार लवली आनंद ने भोलेनाथ के दरबार में की जीत की दुआ

शिवहर: शिवहर की जंग फतह करने के लिए बाहुबली आनंद मोहन की पत्नी और एनडीए उम्मीदवार लवली आनंद ने भोलेनाथ के मंदिर में मत्था टेका और जीत के लिए प्रार्थना की. इस सीट पर लवली आनंद को आरजेडी की प्रत्याशी रितु जायसवाल टक्कर दे रही हैं. वहीं AIMIM के राणा रंजित सिंह ने मुकाबला त्रिकोणीय बना दिया है. लवली आनंद ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि हमारा शिवहर की जनता से बहुत पुराना नाता है.

लवली आनंद ने दावा करते हुए कहा कि शिवहर से मेरे परिवार का पुराना नाता है. मेरे पति आनंद मोहन को दो-दो बार जनता ने सांसद बनाया. आनंद मोहन के सवा दो साल के कार्यकाल में भी शिवहर का काफी विकास हुआ है. विपरित समय में भी जनता ने हमारा साथ दिया है.

लवली आनंद ने कहा कि मेरे बेटे को भी यहां की जनता ने विधायक बनाया है. चेतन आनंद विधायक रहते हुए यहां की जनता के लिए काफी काम कर रहे हैं. तीन साल के काम से ही शिवहर चमक रहा है. बिजली, डिग्री कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज है. चेतन आनंद ने कम समय में बहुत काम किया है. जनता विकास के नाम पर वोट दे.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.