BIHARBreaking NewsSTATE

बढ़ती महामा’री के बीच आज आएगी अच्छी खबर, NMCH से निगेटिव होकर निकलेंगे 10 कोरोना मरीज…

बिहार में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच आज NMCH  से अच्छी खबर आएगी. अस्पताल में भर्ती कोरोना पॉजिटिव संक्रमितो में से 10 की रिपोर्ट दोबारा निगेटिव आई है. आज एक्सरे कराए जाने के बाद इन सभी को अस्पताल डिस्चार्ज कर दिया जाएगा. अस्पताल से जाने के बाद इन सभी को 14 दिनों के लिए होम क्वारेंटाइन रहना होगा.

इनमें से नालंदा के 3, मुंगेर में 5, बक्सर और भोजपुर के एक-एक मरीज शामिल हैं. इस बारे में नोडल चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अजय कुमार सिन्हा ने बताया कि उन सभी 10 मरीज का रिपोर्ट दोबारा आ गया है, जिसके बाद आज पूरी तरह से जांच के बाद इन्हें छुट्टी दी जाएगी.

नोडल चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि NMCH  से अबतक 23 कोरोना संक्रमित ठीक होकर घऱ जा चुके हैं. अभी अस्पताल में 52 कोरोना संक्रमितों का इलाज चल रहा है. शनिवार को भी अस्पताल में 5 कोरोना पॉजिटिव मरीज को भर्ती कराया गया है.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.