Breaking News

सीएम नीतीश ने नोखा में लालू यादव पर कसा तंज, कहा – जब-जब मौका मिला पत्नी और बेटा-बेटी को मैदान में उतार दिया

नोखा: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार 24 मई को काराकाट लोक सभाक्षेत्र के नोखा में चुनावी जनसभा की. उन्होंने काराकाट से एनडीए प्रत्याशी व राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा के लिए वोट मांगा. इस दौरान सीएम नीतीश कुमार ने विपक्ष पर जमकर हमला किया. लालू प्रसाद पर परिवारवाद का आरोप लगाया.

सीएम ने कहा कि विपक्ष के लोग हमारी सरकार में किए गए कार्यों की उपलब्धियों के आधार पर वोट मांग रहे हैं. उन लोगों को जब मौका मिला तो उन लोगों ने कुछ नहीं किया

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लालू प्रसाद यादव पर परिवार के लोगों को आगे बढ़ने का आरोप लगाया. कहा कि जब भी लालू यादव को मौका मिला तो पहले पत्नी, फिर बेटी, बेटा को मैदान में उतार दिया. तेजस्वी यादव द्वारा 17 माह में नौकरी बांटने वाले बयान पर उन्होंने कहा कि बहाली की प्रक्रिया उनके सरकार में पहले से प्रस्तावित थी. जिसे समय पर पूरा किया गया. लेकिन, घूम-घूम कर नौकरी देने का श्रेय लेने की कोशिश की जा रही है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.