Breaking News

अमित शाह के बिहार दौरे पर तेजस्वी यादव का तंज, कहा- बिहार में केवल नफरत ट्रेंड कराने आते हैं

पटना: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार में केवल नफरत ट्रेंड कराने आते हैं. केवल झूठ बोलने आते हैं. इनके झूठ में बिहार के लोग फंसने वाले नहीं हैं. यहां झूठ, नफरत का ट्रेंड नहीं चलने वाला है. यहां जॉब का ट्रेंड चलेगा.

वहीं, पीओके को लेकर अमित शाह के बयान पर उन्होंने कहा कि बिहार को इससे क्या मिला? 10 साल में बिहार को क्या दिया? सिर्फ इधर-उधर की बात की. बिहार को विशेष राज्य का दर्जा क्यों नहीं दिया? इधर-उधर की बात कर रहे हैं.

पीएम मोदी के बिहार दौरा पर उन्होंने कहा कि  यह अच्छा है कि वह (पीएम मोदी) बिहार आ रहे हैं. उन्हें आना चाहिए और हमें बताना चाहिए कि उन्होंने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा क्यों नहीं दिया, उन्हें बताना चाहिए कि उन्होंने बिहार को बेरोजगारी और गरीबी से छुटकारा क्यों नहीं दिलाया?

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.