Breaking News

हार्ट पेशेंट हैं और जा रहे हैं चार धाम यात्रा, तो ये खबर आपके लिए है… जरूर पढ़ लीजिए

उत्तरकाशी: गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की यात्रा पर भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, लेकिन चिंता की बात यह है कि बीते 14 दिनों में 15 श्रद्धालुओं की हृदय गति रुकने से मौत हो गई है. इनमें से 12 मौतें यमुनोत्री धाम और 3 मौतें गंगोत्री धाम में हुई हैं. यह देखते हुए उत्तराखंड का स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है और हृदय रोग से ग्रस्त श्रद्धालुओं पर विशेष नजर रख रहा है. विभाग ऐसे श्रद्धालुओं को चारधाम यात्रा पर न आने की सलाह दे रहा है.

मुख्य सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने कहा है कि हृदय रोगी श्रद्धालु धामों की यात्रा न करें. राज्य सरकार अन्य राज्यों में प्रचार-प्रसार कर ऐसे श्रद्धालुओं और बिना रजिस्ट्रेशन वाले श्रद्धालुओं को जागरूक करेगी.

दरअसल, चारधाम यात्रा हर साल लाखों श्रद्धालुओं को आकर्षित करती है. इस साल भी लाखों की संख्‍या में श्रद्धालु चार धाम यात्रा पर जा रहे हैं. लेकिन ऊंचाई और वहां की जलवायु हृदय रोगियों के लिए खतरा पैदा कर रही है. श्रद्धालुओं को यात्रा पर जाने से पहले डॉक्टरों से सलाह जरूर लेनी चाहिए.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.