Breaking News

चिराग ने विपक्ष पर झूठ बोलकर डराने का लगाया आरोप, कहा – जब तक मैं जिंदा हूं, संविधान पर कोई खतरा नहीं

बगहा: एलजेपीआर अध्यक्ष चिराग पासवानने वाल्मीकीनगर लोकसभा सीट से एनडीए कैंडिडेट सुनील कुमार कुशवाहा के पक्ष में बगहा के रामनगर में चुनावी रैली को संबोधित किया. उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा की मोदी सरकार गरीबों के विकास और हित में काम कर रही है. जिस वजह से आरजेडी और कांग्रेस झूठ बोलकर वोट लेना चाहती है. आरक्षण और संविधान पर भी ये लोग लगातार झूठ बोल रहे हैं.

चिराग पासवान ने कहा कि ये लोग (विपक्ष) मोदी सरकार पर आरोप लगा रहे हैं कि एनडीए सरकार संविधान बदल देगी, जबकि कांग्रेस सरकार खुद कई बार संविधान बदल चुकी है. उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि अपने पिता रामविलास पासवान के संघर्षों की कसम खाते हुए कहा कि जब तक वह जिंदा हैं, तब तक कोई संविधान को बदल नहीं सकता. चिराग ने आगे कहा कि यदि मोदी सरकार संविधान बदलेगी तो सबसे पहला विरोध मैं खुद करूंगा.

चिराग पासवान ने कहा की विपक्ष के लोग दुनियाभर की झूठ बोलकर हमलोगों को डराने का काम करते हैं. डराकर वोट छीनने का काम करते हैं. कभी कहते हैं कि आरक्षण खत्म हो जाएगा, कभी कहते हैं कि संविधान समाप्त हो जाएगी और कभी कहते हैं कि लोकतंत्र की हत्या हो जाएगी. आज आप लोगों के सामने मैं मेरे नेता रामविलास पासवान जी के संघर्षों की कसम खाकर कहता हूं कि जब तक चिराग पासवान जिंदा है, तब तक न संविधान पर कोई खतरा है और न आप पर कोई खतरा है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.