Breaking News

तेजस्वी यादव से मिलने मां के साथ एयरपोर्ट पहुंची नन्ही बच्ची, हंसते-हंसते खूब कर रही बात

पटना: महागठबंधन की चुनावी जनसभा को संबोधित करने के बाद मंगलवार की शाम तेजस्वी यादव पटना एयरपोर्ट पहुंचे थे। पटना एयरपोर्ट से वह व्हील चेयर पर बैठकर बाहर निकलने ही थे कि वहां मीडिया के लोग उनसे सवाल पूछने लगे। तभी तेजस्वी यादव देखते हैं कि एक मासूम बच्ची उनके पीछे खड़ी हो गई। बच्ची सामने आकर उनसे पूछने लगती है कि सर, आपका नाम तेजस्वी यादव है न.. । तेजस्वी कहते हैं कि हां मेरा नाम तेजस्वी यादव है और तुम्हारा नाम क्या है? बच्ची कहती है मेरा नाम फातिमा है।

फातिमा अचानक कहने लगती है कि हमको सबसे अच्छा लगता है कि आप सबको नौकरी देते हैं। इतना सुनते ही वहां मौजूद तमाम लोग एक-दूसरे का चेहरा देखने लगते हैं और वाह-वाह कहकर तालियां बजाने लगते हैं। फातिमा ने कहा कि मेरी पूरी फैमिली आपकी बहुत बड़ी फैन है। आपसे मिलकर मुझे बहुत अच्छा लगा। 

तेजस्वी ने पूछा कि यहां इतने सारे कैमरे लगे हैं तो क्या आपको कैमरों से डर नहीं लगता? फातिमा तेजस्वी के सवाल का जवाब देती है कि कैमरे से हमको डर नहीं लगता है। मासूम बच्ची की बातें सुनने के बाद तेजस्वी यादव मीडिया की ओर देखते हुए कहते हैं अब बताइए मोदी जी को और इस मासूम बच्ची ने क्या कहा यह जरूर दिखाइएगा। 

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.