Breaking News

काराकाट सीट पर डटे रहेंगे पावर स्टार पवन सिंह, मां ने लिया नाम वापस

काराकाट हॉट सीट पर बिहार ही नहीं देश भर के लोगों की निगाहें टिकी हैं, क्योंकि इस सीट से भोजपुरी फिल्मों के चर्चित अभिनेता और पावर स्टार कहे कहे जाने पवन सिंह चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे है. वहीं काराकाट सीट से पवन सिंह की मां प्रतिमा देवी ने अपना नाम वापस ले लिया है

दरअसल इससे पहले ही पवन सिंह के करीबियों ने उनकी मां के नाम वापस लेने के संकेत दे दिए थे. पवन सिंह इस मुद्दे पर कुछ बोलने के बच रहे थे और कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया था. बता दें कि बीते 14 मई को भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह की मां प्रतिमा देवी ने सासाराम के समाहरणालय में अपने नामांकन का पर्चा दाखिल किया था.

जिसके बाद यह कयास लगाए जाने लगे थे कि अब पवन सिंह चुनावी मैदान छोड़ देंगे, जिस कारण पवन सिंह ने अपनी मां का नामांकन इस सीट पर कराया है. लेकिन इसी बीच पवन सिंह ने मीडिया के समक्ष खुद बड़ा बयान देते हुए कहा था कि वह किसी भी कीमत पर काराकाट हॉट सीट से अपना नामांकन वापस नहीं लेंगे.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.