Breaking NewsJHARKHANDRANCHISTATE

CoronavirusUpdate: रांची में आज फिर 4 पॉजिटिव, कोरोना फैलाने वाली मलेशिया की महिला गि’रफ्तार, जानें ताजा हाल…

झारखंड में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 63 पर पहुंच गया है। शनिवार को एक बार फिर राजधानी रांची में चार कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। चारों नए मामले रांची के हिंदपीढ़ी और कांटा टोली इलाके के हैं। शनिवार को रांची के रिम्‍स में कुल 78 सैंपल की जांच की गई, इसमें 4 पॉजिटिव और 74 निगेटिव मिले हैं। रिम्‍स के अधीक्षक डॉ डीके सिंह ने चार पॉजिटिव केस मिलने की पुष्टि की है।राज्य में 4 और पॉजिटिव केस मिलने के साथ ही संक्रमितों की संख्या 63 हो गई है। ये सभी मामले रांची के हैं। इनमें 3 मरीज हिंदपीढ़ी और 1 कांटाटोली का रहनेवाला है।

झारखंड में कोरोना का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा। राज्य में शुक्रवार को भी कोरोना के तीन नए मरीज मिले। इनमें दो रांची के हिंदपीढ़ी के हैैं, जबकि एक देवघर का है। इसी के साथ झारखंड में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 60 हो गई है। इनमें तीन की मौ’त हो चुकी है, जबकि नौ ठीक हो चुके हैैं। वहीं एक अन्य मरीज की कोरोना से ठीक होने के बाद हार्ट अ’टैक से मौ’त हो गई। झारखंड के संक्रमित मरीजों में बरियातू निवासी सेवानिवृत्त डीडीसी का भी आंकड़ा शामिल हैै, जिनकी पिछले दिनों गुडग़ांव में इलाज के दौ’रान मौ’त हो गई थी।

शुक्रवार को रांची के हिंदपीढ़ी में मिले मरीजों में एक पुरुष व एक महिला है। वहीं देवघर के सारवां स्थित भुरकुंडा का एक युवक भी पॉजिटिव मिला है। यह युवक कुछ दिन पहले ही गुजरात के सूरत से लौटा था। इसे 29 मार्च को सारवां के कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में क्वारंटाइन किया गया था। जांच में पॉजिटिव पाए जाने के बाद उसे देवघर स्थित मां ललिता कोविड अस्पताल में शिफ्ट किया गया
मलेशियाई महिला को कोविड वार्ड से छुट्टी, गिरफ्त में ले भेजा गया खेलगांव

रिम्स के कोविड वार्ड में पिछले 25 दिनों से भर्ती 22 वर्षीय मलेशियाई महिला को शुक्रवार की रात करीब 8 बजे डिस्चार्ज कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल वह पूरी तरह से स्वस्थ है। 20 अप्रैल को ही उसकी कोरोना की दूसरी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई थी। प्रशासन ने उसे कोविड वार्ड से निकालकर खेलगांव स्थित मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के क्वारांटाइन सेंटर में शिफ्ट किया है। उपायुक्त राय महिमापत रे ने बताया कि प्रशासन ने उसे अपनी गिरफ्त में ले लिया है। उसके खिलाफ वीजा कानून के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि रिम्स में उसे 31 मार्च को रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद भर्ती किया गया था।
रांची के राज अस्पताल का डायलिसिस यूनिट भी बंद

हिंदपीढ़ी से बुधवार को तीन कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले थे, उनमें से एक कोरोना पॉजिटिव मरीज का डायलिसिस लंबे समय से राज अस्पताल में चल रहा था। संक्रमित व्यक्ति ने बीते 20 अप्रैल को भी अपना डायलिसिस राज अस्पताल में कराया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद गुरुवार से ही डायलिसिस यूनिट पूरी तरह बंद कर दी गई है। यहां लगातार सैनिटाइजेशन का काम जारी है। वहीं अस्पताल में उक्त मरीज के संपर्क में आने वाले सभी डॉक्टर समेत तकरीबन 20 स्टाफ को क्वारांटाइन किया गया है। रविवार को इन सभी का सैंपल लिया जाएगा।

Top Ranchi News of the Day, 25th April 2020, कचरा गाड़ी से बिस्किट वितरण, 4 कोरोना मरीज, हाई कोर्ट ने सरकार से पूछा, खुल सकती हैं ज्‍वैलरी दुकानें, रिजर्व पुलिस बल
Top Ranchi News of the Day, 25th April 2020, कचरा गाड़ी से बिस्किट वितरण, 4 कोरोना मरीज, हाई कोर्ट ने सरकार से पूछा, खुल सकती हैं ज्‍वैलरी दुकानें, रिजर्व पुलिस बल
यह भी पढ़ें

घाटशिला का जवान खडग़पुर में पाया गया कोरोना पॉजिटिव

इधर शुक्रवार को ही पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला बैरक का एक आरपीएफ कांस्टेबल खडग़पुर में कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है। वह बनारस का रहने वाला है। खडग़पुर डिवीजन के 26 आरपीएफ जवान और अधिकारी पिछले दिनों गोली बारूद लाने के लिए दिल्ली गए थे। इनमें घाटशिला बैरक के दो जवान भी शामिल थे। 16 अप्रैल को एक मालगाड़ी से सभी जवान लौट कर खडग़पुर पहुंचे। इसके बाद दोनों घाटशिला बैरक लौट आए। दोनों को यहां होम क्वारंटाइन किया गया।
शेष 24 जवानों की जांच खडग़पुर में हुई, जिनमें से एक कोरोना संक्रमित पाया गया। बाद में घाटशिला के दोनों जवानों को भी विशेष वाहन से खडग़पुर ले जाया गया। जहां जांच में एक जवान पॉजिटिव निकला। इसकी जानकारी मिलने पर पूर्वी सिंहभूम जिले के स्वास्थ्य विभाग की टीम घाटशिला पहुंची और छह जवानों का सैंपल लिया। बैरक में अभी 21 जवान रह रहे हैं। सभी की जांच की मांग उठ रही है।

लगातार मिल रहे संक्रमित

झारखंड में कोरोना के लगातार मरीज मिल रहे हैं। स्थिति यह है कि पिछले 17 दिनों में दो दिनों को छोड़कर लगातार मरीज मिले हैं। आठ अप्रैल के बाद सिर्फ 10 अप्रैल और 21 अप्रैल को ही कोई मरीज नहीं मिला है।

कहां अब तक कितने मरीज

रांची : 38
बोकारो : 10
गिरिडीह : 02
हजारीबाग : 03
सिमडेगा :  02
धनबाद : 02
देवघर : 02
गढ़वा : 01
कोरोना मरीजों को  ठीक होने के बाद भी रहना होगा क्वारंटाइन में

कोरोना के संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ होनेवाले मरीजों को 14 दिनों तक और क्वारंटाइन में रहना होगा। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की सर्विलांस टीम उनके स्वास्थ्य और लक्षणों पर विशेष निगरानी रखेगी। पब्लिक हेल्थ सर्विलांस टास्क फोर्स के निर्णय के बाद इस संबंध में सभी उपायुक्तों एवं सिविल सर्जनों को निर्देश दिया गया है।

अनिवार्य रूप से डाउनलोड करना होगा आरोग्य सेतु एप

टास्क फोर्स ने यह भी निर्णय लिया है कि लक्षण एवं बिना लक्षण वाले सभी मरीजों को आरोग्य सेतु एप अनिवार्य रूप से डाउनलोड करना होगा। इसके अलावा कोरोना मरीजों के संपर्क में आनेवाले सभी लोगों को भी यह एप डाउनलोड करना होगा। इस संबंध में सभी उपायुक्तों को निर्देश दे दिया गया है। इसी तरह, कोरोना मरीजों के सर्वेक्षण में लगी सहिया, एएनएम एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी आरोग्य सेतु एप अनिवार्य रूप से डाउनलोड करने का आदेश दिया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.