कोरोना वायरस के संक्रमण के बीच बिहार में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा. शनिवार को बिहटा-खगौल मुख्य मार्ग में अहियापुर मुसहरी के समीप अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्र को रौंद दिया. हा’दसे में पिता की मौ’त हो गई, जबिक पुत्र को गं’भीर अवस्था में रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जिसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है. घटना के बाद चालक ट्रक सहित फरार हो गया. मृतक की पहचान बिहटा थानाक्षेत्र के खेदलपुरा गांव निवासी उपरेन्द्र नाथ ठाकुर और घा”यल की पहचान प्रमोद कुमार के रूप में हुई है.
घट’ना की सूचना मिलते ही बिहटा पुलिस ने मौके पर पहुंच कर श’व को पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है. साथ ही फरार ट्रक और चालक की गिर’फ्तारी के लिए छापेमा’री में जुट गई है. मौ’त की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. परिजनों का कहना है कि वो दोनों पटना से बाइक से घर आ रहे थे. तब ही पीछे से ट्रक ने टक्’कर मा’र दी.जांच में जुटी पुलिस.
इस मामले में बिहटा थानाध्यक्ष अवधेश कुमार झा ने बताया कि बाइक सवार दोनों लोग पटना से आ रहे थे. तभी ट्रक ने बाइक को ट’क्कर मारते हुए रौंद दिया. जिसमें पिता की मौत हो गई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.



Leave a Reply