Breaking News

#MUZAFFARPUR में नामांकन करने पहुंचे अनोखे रूप में प्रत्याशी, सिर पर नाव और गले में सब्जी की माला, पहुंच गए नॉमिनेशन सेंटर

MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : मुजफ्फरपुर लोकसभा सीट के लिए एक प्रत्याशी अनोखे रूप से समाहरणालय पहुंचे। वे सिर पर नांव उठाए हुए थे। गले में सब्जी की माला पहने थे और आकर्षण का केंद्र बने हुए थे। बताया गया की वे भारतीय सार्थक पार्टी के उम्मीदवार सह अधिवक्ता सुधीर ओझा है। उन्होंने अपना पर्चा दाखिल किया। वे अपने समर्थकों के साथ पहुंचे थे।

उन्होंने कहा की लोग कहते है 5 किलो मुफ्त अनाज दे रहे है। लेकिन, दाल और सब्जी आम आदमी की पहुँच से नदारद है। गरीब के प्लेट से दाल सब्जी गायब है। सब्जी इतनी महंगी हो गई है, जनता भूखे मरने पर विवश है. मुजफ्फरपुर में बाहरी आकर के शहर को चारागाह समझ चर कर के चले जाते है। उससे मुक्ति दिलाना प्रथम कर्तव्य है।

पताही एयरपोर्ट, मेडिकल कॉलेज, वर्षो से चचरी पुल का दंश झेल रहा औराई है। एक व्यक्ति ऐसे है जो आयातित है। जो 4 लाख से हारने के बाद आए है चुनाव लडने, वही दूसरे वो है जो 10 साल लोगो को ठगे है, उसके बाद आए है। जनता की पुकार है की एक बार स्थानीय लोगों को मौका मिले। 

उन्होंने NDA-INDI प्रत्याशियों को चुनौती देते हुए कहा की अपने बच्चों को किसी सरकारी स्कूलों में पढ़ा कर दिखाए, किसी सरकारी अस्पतालों में इलाज करवा कर दिखाए, क्योंकि वो खुद जानते हैं की इनकी हकीकत क्या. उन्होंने कहा की किसी पद पर न रहते हुए वर्षों से जनता के हितों और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर आवाज़ उठाता रहा हूँ और कई भ्रष्टाचारियों को जेल की सलाखों के पीछे भी भेजने का कार्य किया है. जनहित के माध्यम से कई विकास कार्यों को अंजाम दिला चूका हूँ. 

श्री ओझा ने कहा कि जनता की पुकार से ही वे नामांकन करने आए है। विश्वास है की जनता चुनेगी। जनता के विश्वाश पर खरा उतरूंगा। भारतीय सार्थक पार्टी सार्थक रोल अदा करेगी। नाव की जो सवारी मिला है उससे आम जनता की जो समस्या है, उसी से नैया पार करवाऊंगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.