Breaking News

प्राइवेट और सरकारी स्कूलों की टाइमिंग में फिर हुआ बदलाव, DM का आदेश

पटना: बिहार में बढ़ती गर्मी को देखते हुए पटना के डीएम शीर्षक कपिल अशोक ने सभी सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों के टाइम में बदलाव किया है। इसको लेकर  जिला प्रशासन की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। अब विद्यालय का समय 10:30 बजे से संध्या 4:00 बजे तक स्कूलों में कक्षाएं आयोजित नहीं की जायेंगी। मतलब सभी प्राइवेट स्कूलों में भी 10:30 से पहले बच्चों को छुट्टी देनी होगी। 

पटना के जिलाधिकारी ने जिले में भीषण गर्मी और लू की चपेट को देखते हुए पटना के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों को फ्री स्कूल एवं आंगनबाड़ी केदो में दसवीं कक्षा तक की सभी कक्षाओं के लिए शैक्षणिक गतिविधि 10:30 से 4:00 बजे तक प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया है।

जिलाधिकारी का यह मानना है कि यह निर्देश 26 अप्रैल से प्रभाव से जारी हो जाएगा जो 30 अप्रैल तक रहेगा। पटना के जिलाधिकारी शीर्षक कपिल अशोक ने पटना दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत पटना के सभी विद्यालयों पर यह कानून लागू करने का निर्देश जारी किया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.