Breaking News

पटना के एक होटल में लगी भीषण आग

पटना: पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित स्टेशन गोलंबर के पास पाल होटल में भीषण आग लग गई है. फिलहाल फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है. एक व्यक्ति के फंसे होने की भी सूचना मिल रही है. साथ ही कहा जा रहा है कि कई लोग आग झुलसे हैं. हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

होटल में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश की जारी है. बिल्डिंग के ऊपर अब भी कई लोगों के फंसे होने की सूचना है. आग से भारी नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.